फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 17 Jan 2016 04:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
संजू रस्तोगी हत्याकांड में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हत्याकांड के शीघ्र खुलासे के लिए एसओजी सहित पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस हत्या की मुख्य वजह रंजिश मानते हुए विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। एसएसपी केवल खुराना ने भी थाने पहुंचकर पुलिस अफसरों को मामले के शीघ्र खुलासे के आदेश दिए। घटना के खुलासे को एएसपी पंकज भट्ट स्वयं थाने में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को सरेशाम शिवम ज्वैलर्स के स्वामी संजू रस्तोगी की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने मृतक के मामा दिनेश रस्तोगी पुत्र स्व. सोमेश्वर प्रकाश रस्तोगी की तहरीर दो अज्ञात हत्यारों के खिलाफ आईपीसी धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शनिवार को ज्वैलर्स की हत्या के विरोध में सर्राफा बाजार सहित घटनास्थल के आसपास की सभी दुकानें बंद रही। वहीं व्यापार मंडल ने रविवार को भी नानकमत्ता बंद का आह्वान किया है।

इधर, एएसपी पंकज भट्ट ने बीती रात से ही थाने में डेरा डाल विभिन्न बिंदुओ पर जांच शुरू कर दी है। सितारगंज सीओ पीएस पांगती और खटीमा कोतवाल अजय ध्यानी ने मृतक की दुकान खुलवाकर घटना से जुड़े तमाम सबूत जुटाए। हत्याकांड के शीघ्र खुलासे के लिए एसओजी प्रभारी प्रकाश दानू सहित पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। एएसपी भट्ट ने बताया कि हत्या के पीछे रंजिश मुख्य वजह लग रही है। हत्यारों ने संभवत: हत्या में 315 बोर का तमंचा इस्तेमाल किया। जिसकी गोली मृतक के सिर में ही फंस गई। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अन्य कोणों से भी हत्या के कारणों को खंगाल रही है। उन्होंने हत्याकांड के शीघ्र खुलासे का भी दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें