नानकमत्ता में चोरों की ओर से तोड़ा गया दुकान का दरवाजा।
- फोटो : SITARGANJ
चोरों ने मुख्य चौराहे पर स्थित एक रेस्टोरेंट का पिछला दरवाजा तोड़कर गल्ले में रखी हजारों की नकदी समेत सामान चोरी कर लिया।
नगर के वार्ड नंबर तीन निवासी कल्याण सिंह का मुख्य चौराहे पर रेस्टोरेंट है। रविवार को चोरों ने मुख्य चौराहे पर स्थित रेस्टोरेंट के पीछे का दरवाजा तोड़ सामान उड़ा लिया। रेस्टोरेंट स्वामी को सोमवार को इसकी जानकारी हुई।
कल्याण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर गल्ले में रखे 12 हजार रुपये, गैस सिलिंडर, चीनी और पानी के पाइप चुरा ले गए। सूचना पर पुलिस ने भी मुआयना किया। रेस्टोरेंट स्वामी ने बताया कि उन्होंने दुकान का किराया देने के लिए गल्ले में रुपये रखे थे। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)