फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर लगाकर किया 150 दिव्यांगों का कोरोना टीकाकरण

विज्ञापन
काशीपुर में दिव्यांग को टीका लगाता स्वास्थ कर्मी। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
कोरोना काल में दिव्यांग लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए सोमवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने खंड शिक्षा कार्यालय में शिविर का आयोजन किया। यहां विभिन्न क्षेत्रों के 150 दिव्यांग लोगों को टीके लगाए गए। संगठनों की ओर से दिव्यांगों के भोजन और उन्हें शिविर तक लाने की व्यवस्था भी की गई। डीएम रंजना राजगुरू के निर्देश पर अनमोल फाउंडेशन रुद्रपुर की ओर से 18 वर्ष से अधिक उम्र के दिव्यांग लोगों के लिए टीकाकरण शिविर लगाया गया था।
विज्ञापन

पीएचसी नारायण नगर के स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को टीका लगाया। पर्वतीय महासभा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जीना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। विकलांग पुनर्वास केंद्र के नोडल अधिकारी सतीश चौहान, अनमोल फाउंडेशन की अध्यक्ष मिनाक्षी चौहान, पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। जीना ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा समाज में सबसे बड़ी सेवा है।
सामाजिक संगठनों को इनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए। स्पार्क मिंडा फाउंडेशन के सदस्यों ने दिव्यांगों को घरों से लाने और उनके भोजन की व्यवस्था की। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी, एलडी भट्ट अस्पताल के डॉ. शांतनु और नारायण नगर पीएसी के हिमांशु सिंह की देखरेख में टीकाकरण हुआ। वहां खंड शिक्षा अधिकारी आरएस नेगी, उपखंड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी, अनिल चौहान, वासुदेव समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत सिंह आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन

अभाविप कर रहा टीकाकरण में सहायता
जसपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जसपुर के कार्यकर्ता पिछले 40 दिनों से टीकाकरण में सहायता के लिए हेल्प डेस्क लगाकर पूर्ण निष्ठा से स्वास्थ्य विभाग की सहायता कर रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने जंबो प्लान के तहत पांच टीकाकरण सेंटरों पर 3000 वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। अभाविप ने भी युवा वर्ग से टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवाने का आग्रह किया था।
सोमवार को सभी केंद्रों पर पांच बजे तक लगभग 1447 टीके लगाए गए। जिला प्रमुख दीपक राणा ने कहा कि यदि सभी प्रयास करें तो पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। वहां मनीष सैनी, धीरज प्रजापति, तुषार राणा, मुकुल कुमार, शिवांश कश्यप, विशाल, शुभम आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें