फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: छत के रास्ते घर में घुसा चोर...60 हजार नकद व आभूषण समेत गुल्लक और मंदिर की राशि चोरी, केस दर्ज

Fri, 24 Jul 2026 11:19 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

सिरौलीकलां गांव में एक मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुस गया और करीब 60 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, बेटी की गुल्लक और मंदिर में रखी धनराशि चोरी कर फरार हो गया।
विज्ञापन
Crime - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलभट्टा क्षेत्र के सिरौलीकलां गांव में एक मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुस गया और करीब 60 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, बेटी की गुल्लक और मंदिर में रखी धनराशि चोरी कर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

सिरौलीकलां निवासी मुन्नी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 जुलाई की शाम करीब चार बजे वह अपनी बेटी के साथ घर में ताला लगाकर चारा काटने गई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोर पड़ोस के खंडहर की ओर से मकान की छत पर चढ़ा और घर के अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के अनुसार, घर में रखे करीब 60 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, बेटी की भरी हुई गुल्लक और मंदिर में रखे पांच से छह हजार रुपये भी चोर ले गया।

विज्ञापन


बताया कि यह नकदी और जेवर उन्होंने वर्षों की मेहनत से बेटी की शादी के लिए जोड़कर रखे थे। शाम को घर लौटने पर कमरों का सामान बिखरा मिला और अलमारी का सामान गायब था। परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास काफी तलाश की लेकिन चोर का कोई पता नहीं चला। मुन्नी ने बताया कि वारदात के दौरान चोर अपना गमछा घर में ही छोड़ गया। सीओ डीआर वर्मा ने कहा कि मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें