फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दो चालकों पर कंपनी के ट्रकों के रिम चोरी कर बेचने का आरोप

Mon, 18 Aug 2025 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस
विज्ञापन

रुद्रपुर। एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के दो चालकों पर ट्रकों के रिम चोरी कर बेचने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
आरएस लाजिस्टिक कंपनी के सुपरवाइजर जावेद खां निवासी ग्राम मझौआ, थाना फरीदपुर, बरेली ने कोतवाली में दर्ज कराए केस में कहा है कि उनकी कंपनी में चालकों की नियुक्ति की जाती है। उन्होंने कंपनी के वाहन संख्या एनएल 01 एएच 7279 पर अरमान खां निवासी बैकुंठापुर, बरेली व वाहन संख्या एनएल 01एजी1688 पर आरिफ खां निवासी ग्राम अभयपुर, थाना भोजीपुरा, बरेली को चालक नियुक्त किया।
विज्ञापन

दोनों चालकों ने दोनों वाहनों के 10 रिम चोरी कर लिए हैं। उनकी जानकारी में आया है कि दोनों चालकों के चोरी कर रिम बेचने में भोजीपुरा, बरेली के शाने आलम, आमीन व कुछ अन्य लोगों ने भी सहयोग किया है। आरोपियों ने इससे पहले भी इसी तरह कंपनी के वाहनों से 30 से ज्यादा रिम चोरी कर बेच दिए। आरोपियों की ओर से वाहनों के रिम चोरी करने और उसे औने-पौने दामों पर बेच देने पर कंपनी को काफी आर्थिक क्षति हुई है। उन्होंने चालक अरमान, आरिफ और उसके साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें