रुद्रपुर। रोडवेज डिपो के कंप्यूटरों में आई खराबी अभी भी दूर नहीं हुई है। एक कंप्यूटर से डिपो का कामकाज निपटाया जा रहा है। 14 अगस्त को बारिश के दौरान डिपो के तीन कंप्यूटर फुंक गए थे। कंप्यूटर फुंकने से टिकट मशीनों की फीडिंग के साथ ही कार्यालय का अन्य कामकाज बाधित हो गया।
एक कंप्यूटर से कामकाज निपटाया जा रहा है। इससे कार्य प्रभावित हो रहा है। टिकट मशीनों की फीडिंग में देरी हो रही है। कार्यालय का कामकाज भी प्रभावित है। डिपो के एआरएम श्रीराम कौशल ने बताया कि कंप्यूटरों की खराबी दूर की जा रही है। फिलहाल एक कंप्यूटर से काम चलाना पड़ रहा है। सोमवार तक कंप्यूटर ठीक हो जाएंगे।