बाजपुर। पूर्व सभासद मुकुंद शुक्ला ने बताया कि उसकी सास इंदू शर्मा सोमवार को पीएनबी बैंक की स्थानीय शाखा से पांच हजार रुपये निकालकर अनाज मंडी गेट पर फल खरीद रही थीं। वहां एक युवक ने उनकी सास से खाना खिलाने के लिए कहा।
उन्होंने खाने के लिए उसको पैसे दे दिए। इसके बाद एक महिला आई और सास को अपनी बातों में उलझाकर नगर पालिका की गली में ले गई। वहां महिला ने उसकी सास से गली में लूट होने की आशंका जताई। सास ने कान के कुंडल और पांच हजार रुपये की नकदी महिला को दे दी। कुछ देर में महिला और उसका बेटा सोने के कुंडल और नकदी लेकर फरार हो गए।
घटना के बाद लोगों ने महिला और उसके बेटे की खोजबीन की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। पूर्व सभासद ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि महिला और युवक की तलाश में पुलिस टीम जुटी है।