झनकट। देवरी में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने की मांग जोर पकड़ने लगी है। व्यापारियों, किसानों और पेंशन धारकों ने कहा कि देवरी और उससे सटे गांवों के लिए बैंक न होने से क्षेत्रवासियों को कई किलोमीटर दूर स्थित झनकट या खटीमा जाना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी असुविधा होती है। देवरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोहर सिंह पोखरिया ने कहा कि देवरी में बैंक शाखा खुलने से न सिर्फ व्यापारियों, बल्कि किसानों और पेंशनधारकों को भी लाभ मिलेगा।