फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गनमैन ने लकड़ी तस्कर को दबोचा

विज्ञापन
शक्तिफार्म में जब्त की गई वन तस्करों की बाइक। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
शक्तिफार्म। वन निगम के गनमैन ने एक लकड़ी तस्कर को धर दबोचा। अंधेरे का फायदा उठाकर लगभग छह अन्य तस्कर चार बाइक और सागौन के लट्ठे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। वन कर्मियों ने तस्कर और बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बाराकोली रेंज में वन निगम सागौन के पेड़ों का कटान कर रहा है। मंगलवार सुबह करीब चार बजे निगम की ओर से तैनात किए गए गनमैन हरीश बिष्ट और बंटी मेहता को प्लाट संख्या 71 में तस्करों की मौजूदगी का आभास हुआ। दोनों गनमैन ने अपने एक अन्य साथी अनिल कुमार के साथ तस्करों की गतिविधि पर नजर बनाए रखा। तस्करों द्वारा सागौन के लट्ठों को बाइक पर लादते ही तीनों गनमैन ने घेराबंदी कर उन्हें ललकारा। इससे तस्कर अपनी चारों बाइक छोड़ भाग खड़े हुए। इसी दौरान गनमैन हरीश बिष्ट ने जगतारपुर निवासी तस्कर रंजीत सिंह को धर दबोचा। सूचना पाकर वन दरोगा सुखविंदर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने दबोचे गए तस्कर और बाइकों को कब्जे में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक तस्करों के खिलाफ मामला पंजीकृत नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें