फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी रंजिश में भिड़े दो पक्षों में फायरिंग, नहीं लगी गोली तो तमंचे की बट से पीटकर किया घायल

Wed, 12 Feb 2020 11:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के पंतनगर में आज सुबह दो पक्ष आपस में भिड़ गए। हाथापाई इतनी बढ़ गई कि एक गुट ने दूसरे गुट पर फायर झोंक दिया। इसके बाद जब आरोपी ने देखा कि युवक के गोली नहीं लगी तो उसने तमंचे की बट से पीटकर उसे घायल कर दिया। 

विज्ञापन

 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घायल युवक को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार, रामलीला ग्राउंड कर पास दो पक्षों में सुबह अचानक बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि युवकों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया। 

इसी दौरान एक युवक ने जब दूसरे युवक पर फायरिंग की तो वह नीचे गिर गया। जिससे युवक गोली लगने से बाल-बाल बच गया। लेकिन आरोपी युवक ने तमंचे की बट से उसे पीट दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कि तो लोगों ने घटना की जानकारी होने से इंकार कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें