फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खाना बनाते समय युवक की तबीयत बिगड़ी, मौत

Thu, 19 Jun 2025 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। लॉजिस्टिक कंपनी में लोडिंग-अनलोडिंग का काम करने वाले बरेली निवासी अंशुमन गंगवार की मंगलवार रात खाना बनाते समय तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हार्टअटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

बरेली के थाना हाफिजगंज के ग्राम भौआ नगला निवासी अंशुमन गंगवार उर्फ अंशु (23) टीडब्ल्यूजे लाॅजिस्टिक ट्रांसपोर्ट रिद्धि सिद्धि कंपनी के सामने लोडिंग-अनलोडिंग का काम करता था। उसके चचेरे भाई चेतन स्वरूप ने बताया कि वह अपने रूम पार्टनर राहुल कुमार निवासी ग्राम रसूला कमरूल निशा थाना हाफिजगंज बरेली के साथ फुलसुंगा में कंपनी के गोदाम में बने कमरे में रहता था। मंगलवार रात खाना बनाते समय अंशुमन का स्वास्थ्य बिगड़ गया। राहुल व अन्य लोग उसे अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। अंशुमन के माता-पिता नहीं हैं। एसएचओ मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को चाचा-चाची को शव सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें