फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पीजी ब्लॉक साइंस लैब का किया निरीक्षण

Thu, 19 Jun 2025 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। जिला निगरानी समिति सदस्य राजेश कुमार ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे पीजी ब्लॉक साइंस लैब और पीजी कॉमर्स ब्लॉक के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि पीजी कॉलेज में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय की ओर से 19 करोड़ छह लाख रुपये की मंजूर हुई धनराशि से पीजी ब्लॉक साइंस लैब का निर्माण कार्य हो रहा है। इसका जिम्मा पेयजल निर्माण निगम को सौंपा गया है। कहा कि इस निर्माण कार्य के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग कैंपस होंगे। उन्होंने प्रभारी प्राचार्या डा. मनुहार आर्य, प्रोफेसर आदर्श सिंह से निर्माण कार्य सहित अन्य जानकारी ली। वहां छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष मयंक दिवाकर, प्रिंस यादव, अर्जुन सिंह बिष्ट, विशाल सोहेल, रितेश, सत्येंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें