फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारकर बाइक लूटकर भागे बदमाश

विज्ञापन
रुद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती घायल से जानकारी लेते एसएसपी और अन्य। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर गोली चलाकर जानलेवा हमले का प्रयास किया। एक फायर मिस होने पर बदमाशों ने दूसरा फायर कर युवक को घायल कर दिया और उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों को तलाश शुरू कर दी है। वहीं, देर रात एसएसपी और एसपी सिटी ने अस्पताल पहुंचकर घायल से जानकारी ली।
विज्ञापन

बिलासपुर केे डिबडिबा सोढ़ी कॉलोनी निवासी अखिल ई-रिक्शा चलाता है। छह दिन पहले एक अन्य ई.रिक्शा चालक उसकी ई.रिक्शे की स्टेपनी लेकर गया था। घायल के अनुसार सोमवार शाम को उसने स्टेपनी के रुपये देने के लिए ट्रांजिट कैंप स्थित सिडकुल ढाल के पास बुलाया था। सिडकुल ढाल से कुछ आगे पहुंचा तो बाइक सवार तीन युवकों ने उसे धक्का दे दिया।
साथ ही बाइक छीनने का प्रयास करते हुए उस पर फायर झोंक दिया। पहला फायर उसे नहीं लगा। इसके बाद दूसरा फायर कर दिया। गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया। शोर होने पर बदमाश उसकी बाइक लूट कर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसएसपी डीएस कुंवर, एसपी सिटी देवेंद्र पींचा, सीओ सिटी अमित कुमार, थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप ललित मोहन जोशी टीम के साथ पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन

साथ ही घायल अखिल को जिला अस्पताल में भर्ती कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि पुलिस की गश्त में सुस्ती के चलते सिडकुल ढाल के पास लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें