व्यापारियों से प्रदूषण रहित दिवाली मनाने की अपील करते अग्रिशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी हरीश मि?
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी हरीश मिश्रा ने व्यापारियों और समाजसेवियों से प्रदूषण रहित दिवाली मनाने की अपील की। कहा कि अपने घरों की छतों को साफ रखें ताकि कोई भी पटाखा, राकेट गिरने पर आग से जनहानि न हो। प्रतिष्ठानों पर भी अग्निशमन यंत्र अवश्य लगाएं और एक बाल्टी पानी और एक बाल्टी रेत रखें। सोमवार को बाजार में जागरूकता अभियान के तहत व्यापारियों से मुलाकात के दौरान मिश्रा ने कहा कि दुकानों पर रात को मेन स्विच बंद करें। देवभूमि व्यापार मंडल के जिला महामंत्री महेश मित्तल ने स्वदेशी वस्तुओं के अधिकतम प्रयोग करने की अपील की। वहां किराना एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश जिंदल, फायर अधिकारी प्रकाश चंद्रा, शीतल सिंघल, पवन अग्रवाल, बंटी मित्तल, नवीन भट्ट, अनिल गुप्ता, उमेश गर्ग आदि थे।