फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज की वर्दी फाड़ी, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। चकरपुर चौकी क्षेत्र की एक किशोरी के घर में युवक के घुसने की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज के साथ आरोपी ने मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। कोतवाली पुलिस ने चौकी इंचार्ज और किशोरी की अलग-अलग तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चकरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई देवेंद्र राजपूत ने दर्ज रिपोर्ट में कहा कि वह सोमवार की देर रात कांस्टेबल प्रेम प्रकाश के साथ चौकी क्षेत्र के एक गांव में गया था। आरोप लगाया कि वहां एक किशोरी के घर में ग्राम पचौरिया निवासी मनोज पार्की घुसा था। उसे समझाने का प्रयास किया तो वह उन पर हमलावर हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से मनोज पार्की को बमुश्किल काबू में किया गया। इस दौरान आरोपी ने चौकी इंचार्ज की वर्दी फाड़ दी। मामले में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि किशोरी ने भी तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह दसवीं की छात्रा है और सोमवार रात करीब 10:25 बजे जब माता-पिता के साथ खाना खा रही थी, तभी आरोपी मनोज पार्की उसके घर में घुसा और उससे बदतमीजी करने लगा। काफी समझाने के बाद भी नहीं माना तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस कर्मियों के साथ भी उसने मारपीट की। किशोरी का यह भी आरोप है कि आरोपी ने पूर्व में भी स्कूल से आते समय रोकने का प्रयास किया था। कोतवाली पुलिस ने धारा 186, 353, 332 के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसआई देवेंद्र गौरव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच एसआई अरविंद बहुगुणा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें