फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से युवक की मौत

Tue, 27 Oct 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 डेंगू पीड़ित युवक की हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ के गांव चम्पानगरिया जंगगीर का निवासी था।
विज्ञापन


वह करीब डेढ़ साल से एक सरिया फैक्ट्री में काम करता था और बाजपुर के गांव इकघरा में परिवार के साथ रहता था। प्रधानपति महेश राठौर ने बताया विकासधीर (25) पुत्र मायाराम को 15 दिन पहले बुखार आया था।

उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया। जहां डेंगू की पुष्टि हुई। रविवार की रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के घर में पत्नी वर्षा देवी और तीन छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें