फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर की उपासना ने पटना की पायल को किया चित 

Thu, 16 Nov 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता विराट दंगल में तीसरे दिन के पहले मुकाबले में हरिद्वार के हरिओम दास ने राजस्थान के शमशेर को चित किया। बुधवार शाम महिला पहलवानों का मुकाबला भी हुआ। इसमें यूपी के गोरखपुर की उपासना ने पटना की पायल की चित किया। बृहस्पतिवार को समापन पर महिलाओं की कुश्ती होगी।
विज्ञापन



बुधवार को दोराहा रोड पर स्थित ज्ञानदीप ग्लोबल स्कूल मैदान में दंगल के तीसरे दिन पहले मुकाबले में हरिद्वार के हरिओम दास ने राजस्थान के शमशेर को पटखनी दी। फिर चंबा के लाखन ने पंजाब के लाडी को, यूपी सहारनपुर के रिंका ने नेपाल के राजू को, राजस्थान के बादल ने कलियर शरीफ के नदीम को, नेपाल के बसंत थापा ने बनारस के काशी को, हरियाणा के आशु ने चंडीगढ़ के विजय को पटखनी दी।

अंतिम मुकाबले में गोरखपुर की उपासना ने पटना की पायल को चित किया। कुश्ती मुकाबला देखने के लिए यूपी के राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने भी पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। मौके पर सुरेंद्र काहलो, दिलबाग, दीपक, फुरकान, परमजीत सिंह गौराया, शानू, पीयूष बंसल, सूरज यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें