फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने संभाली कमान

Fri, 02 Oct 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 गोठा गांव में अवैध  शराब के कारोबार पर प्रतिबंध लगाने के लिए महिलाओं ने कमान संभाली  है। उन्होंने इसके लिए कमेटी का गठन किया और कोतवाली आकर पुलिस से भी अभियान में सहयोग और कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लौका गांव की महिलाएं कोतवाली पहुंची। यहां उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को संबोधित पत्र सौंपा। कहा कि इंद्रानगर में कच्ची शराब का धंधा हो रहा है। गांव किनारे खेतों व जंगलों में कच्ची शराब बनाई जा रही है। जिससे गांव का माहौल खराब होने के साथ ही युवा नशे के आदी होते जा रहे हैं। इसके विरोध में कमेटी गठित की गई है। अगर, लौका, इंद्रानगर आदि गांवों में कच्ची शराब का धंधा हुआ तो कमेटी द्वारा पुलिसिया कार्रवाई कराई जाएगी। वहां पर ग्राम प्रधान इंद्रवती, उपप्रधान राकेश कुमार, सुमित्रा, संजू, आरती, शैला देवी, पूनम देवी, रेखा, विद्यावती, अन्जू देवी आदि थे।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें