फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास

Mon, 22 Feb 2016 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ जसपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों के शादीशुदा युवक से विवाह करने को मना करने पर एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने समय रहते उसे फांसी के फंदे से उतार कर उसकी जान तो बचा ली। लेकिन अभी भी युवती उसी युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी है। वही दोनो पक्ष पंचायत कर मामले को निपटाने में लगे हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत पतरामपुर निवासी एक युवक युवती का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच युवक की किसी और से शादी हो गई। इसके बावजूद दोनों का प्रेम प्रसंग चलता रहा। युवती ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो युवक शादी से मुकर गया।

परिजनों ने भी उसे मनाने का प्रयास किया लेकिन युवती नही मानी। शनिवार शाम को युवती ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। लेकिन परिजनों ने फांसी के फंदे से उतारकर उसकी जान बचा ली। युवती अभी भी उसी युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी है। कोतवाल डीआर आर्य ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। युवक युवती एक ही समुदाय से जुड़े हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें