फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गला पोल बदलकर नए बिजली पोल से जोड़ा तार

Wed, 19 Aug 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
शक्तिफार्म के गुरुग्राम में पुराने पोल को हटाकर नए पोल से तार जोड़ता कर्मी
विज्ञापन
शक्तिफार्म। गुरुग्राम के बसघर चौराहे पर जंक लगकर गल चुके बिजली पोल का समाचार 18 अगस्त को अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद हरकत में आई ऊर्जा निगम की टीम ने गल चुके पोल को हटाकर नए पोल से हाईटेंशन तार को जोड़ दिया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम गांव के बसघर चौराहे पर लगा हाईटेंशन बिजली पोल पिछले एक साल से जंक लगकर गल चुका था और एक तरफ झुक गया था। यह पोल स्टेट तार के सहारे किसी तरह खड़ा था। पोल के गिरने से हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर हादसा होने की आशंका बनी हुई थी। ग्राम प्रधान वितिका मिस्त्री के अनुसार इस गल चुके पोल को बदलने की मांग के बावजूद ऊर्जा निगम ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अमर उजाला के 18 अगस्त के अंक में यह समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए ऊर्जा निगम ने गल चुके पोल को हटाकर नए पोल से तार जोड़ दिया है। ग्राम प्रधान वितिका मिस्त्री और ग्रामीणों ने अमर उजाला का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें