फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्गों का होगा चौड़ीकरण

Tue, 18 Apr 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
काशीपुर बाईपास रोड का निरीक्षण करते डीएम नीरज खैरवाल, साथ में विधायक ठुकराल व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर को अतिक्रमण और जाम से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार को डीएम और विधायक ने दलबल के साथ मुख्य मार्गों और चौराहों का पैदल दौरा किया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए मातहतहों को अतिक्रमण चिन्हित कर हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



डीएम नीरज खैरवाल और विधायक राजकुमार ठुकराल काशीपुर बाईपास रोड पहुंचे। डीएम ने लोनिवि के अधिकारियों को शहर में मानक के अनुसार सड़कों को चौड़ा करने के निर्देश दिये। कहा सड़कों पर अतिक्रमण चिन्हित किया जाए। जो लोग नगर निगम के नियमों के अनुसार पूर्ण विस्थापन की श्रेणी मे आएंगे, उनका विस्थापन किया जाएगा। उन्होंने कहा शहर का विकास सुनियोजित तरीके से कार्य योजना बनाकर किया जाएगा, ताकि सुंदरीकरण किया जा सके। डीएम ने काशीपुर बाईपास और काशीपुर रोड से गल्ला मंडी चौक का भी निरीक्षण किया। उन्होने एनएच के अधिकारियों को सड़क चौड़ीकरण से पूर्व ड्रेनेज की व्यवस्था ठीक करने को कहा। एसडीएम और नगर निगम के अधिकारियों को पार्किंग स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिये। पूर्व में ट्रांसपोर्ट नगर के लिए चयनित की गई थी उसका विवरण देखा जाए, ताकि शासन को रिपोर्ट भेजी जा सके। डीएम ने वरिष्ठ विपणन निरीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होने कहा इसके ड्रेनेज के लिए प्लान बनाया जाएगा, साथ ही गोदामों की स्थिति को ठीक करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता भी की जायेगी। 


डीएम ने गाबा चौक, गल्ला मंडी, इन्द्रा चौक, मेन बाजार, अंबेडकर पार्क, किच्छा बाईपास, तीनपानी आदि स्थानों पर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके अलावा डीएम ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। विद्यालय के बाहर हो रहे अतिक्रमण को शीघ्र हटाने के लिए उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल ने शहर की व्यवस्था सुधारने के लिए डीएम के समक्ष कई सुझाव रखे। डीएम ने सुझावों पर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन भी दिया। 
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रताप सिंह शाह, एसडीएम पंकज उपाध्याय, एएसपी मंजुनाथ टीसी, देवेन्द्र सिंह पिंचा, तहसीलदार डा. अमृता शर्मा,  ईई विद्युत विनोद पांडे, ईई लोनिवि पीसी पंत सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें