फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना

Mon, 01 Jun 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। लगातार दूसरे दिन तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने जहां मौसम को सुहाना बना दिया। कई स्थानों पर हुए जलभराव ने लोगों की दुश्वारियों को बढ़ा दिया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह से आसमान में बादलों और सूरज की आंख्मचौली के बीच दोपहर लगभग तीन बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा गए और वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। कुछ समय बाद अचानक तेज बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। कई स्थानों पर जलभराव होने से राहगीरों के साथ ही दोपहिया व तिपहिया वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। कई स्थानों पर सड़कों पर गहरे गड्ढों में पानी भरने से कई दोपहिया वाहन चालक अनियंत्रित हो गए। शहर के कोर्ट रोड, महाराणा प्रताप चौक, कटोराताल, पटेल नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर पानी निकासी सुचारु नहीं होने से जलभराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

महुआखेड़ा गंज। महुआखेड़ा गंज के अहरपुरा फैक्ट्री रोड पर शनिवार शाम हुई तेज बारिश के बाद टूटी सड़क के गड्ढों में पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। यह सड़क कई फैक्टरियों के बीच से होकर गुजरती हैं। जिस पर भारी वाहनों का आवागमन बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है। कि जब बड़े वाहन गड्ढों से होकर गुजरते हैं। तो गंदा पानी उछलकर राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों पर गिरता है। लोगों ने सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें