फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टुकड़ी में ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Fri, 10 Jul 2015 12:01 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, नानकमत्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान द्वारा सरकारी योजनाएं अपने चहेतों को देने के आरोप की जांच करने गई ब्लाक टीम के घर-घर सर्वे न करने पर ग्रामीणों ने बीडीओ, एडीओ को आक्रोशित ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुुए बीडीओ ने जेई से बने हुए पशुशेड की जांच करने और अन्य पात्र लोगों का सर्वे करने का निर्देश दिए। सर्वे में 135 पशु शेड पात्र पाए गए। बीडीओ ने चयनित पात्रों को क्रमवार पशु शेड देने की घोषणा कर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन

  बृहस्पतिवार को बीडीओ हरीश चन्द्र जोशी, एडीओ पंचायत सुभाष जैन एवं मनरेगा के जेई रोहित भट्ट ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान के कार्य की जांच करने ग्राम टुकडी पहुंचे। जांच की पूर्व सूचना से गांव के गुरुद्वारे में सैकड़ों महिला पुरुष एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर अपने चहेतों को बीपीएल कार्ड, इंदिरा आवास  के साथ ही पशुओं को चारा खिलाने के लिए बनाए जा रहे पशुशेड देने का आरोप लगाया। बीडीओ ने पिछले हुए कामों को छोड़कर आगे से सभी काम नियम एवं पात्रों को ध्यान में रखकर करने की बात कही तो ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। आक्रोशित ग्रामीणों ने बीडीओ को बंधक बनाकर घर-घर चलकर सर्वे करने की बात कही। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए उन्होंने मनरेगा के जेई रोहित भट्ट को घर-घर जाकर सर्वे करने के निर्देश दिए। सर्वे के दौरान जांच करने पर सरदार टुकड़ी में 23 पशु शेड सही पाए गए। इसके अलावा 135 पशु शेड बनाने की रिपोर्ट भी सही मिली। बीडीओ ने सही पात्र लोगों को क्रमश: लाभ देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जसवीर कौर, सुरजीत कौर, कश्मीर कौर, जसविन्दर कौर, गीता देवी, बंसो कौर, बलजीत कौर, बलकार सिंह, कुलविन्दर सिंह, प्रेम सिंह, गोपाल सिंह, राणा, सतपाल सिंह दर्शन सिंह, जसपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें