फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ समेत चार अधिकारियों से मांगा जवाब

Thu, 09 Jul 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम बरी में मृत महिला से मनरेगा में काम कराने में दोषी अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। डीडीओ ने गांव के रोजगार सेवक को हटा दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा बीडीओ, वीडीओ, एबीडीओ, मनरेगा उपकार्यक्रम अधिकारी से एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है।
ग्राम बरी के क्षेत्र पंचायत सदस्य रणजीत सिंह ने शिकायत कर कहा था कि गांव की मृत महिला प्रेमवती की मौत हो चुकी है, लेकिन उसके नाम से मनरेगा में काम दिखाकर भुगतान करा लिया गया है।

 साथ ही गांव के झम्मन को बिना काम कराए मजदूरी का भुगतान कर दिया गया। इस पर सीडीओ ने मामले की जांच कर डीएम को आख्या सौंप दी थी। इसमें ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक को दोषी पाया गया था। सीडीओ ने डीडीओ को अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि डीपीआरओ को प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा था। इस पर डीडीओ आरसी तिवारी ने रोजगार सेवक कपिलदेव को पदमुक्त कर दिया है। जबकि बीडीओ सुमन राणा, एबीडीओ हरीश चंद्र शर्मा, मनरेगा उपकार्यक्रम अधिकारी शशांक जोशी, ग्राम विकास अधिकारी वासुदेव पांडेय से एक सप्ताह में जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें