फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बैगुल नदी के पुल से दौड़ेगी विकास की गाड़ी, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sat, 30 May 2026 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। शक्तिफार्म के लोगों की वर्षों पुरानी मांग अब धरातल पर उतरने जा रही है। राज्य योजना के तहत बैगुल नदी पर 11.40 करोड़ की लागत से 150 मीटर लंबा पुल और 600 मीटर संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। यह पुल 18 माह में बनकर तैयार हो जाएगा जिसके बाद क्षेत्र के विकास की गाड़ी दौड़ पड़ेगी।
विज्ञापन

17 मई को सीएम धामी और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पुल का शिलान्यास किया था। अब परियोजना के क्रियान्वयन के लिए तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। बैगुल नदी पर बनने वाला पुल शक्तिफार्म के निर्मलनगर, राजनगर, अरविंदनगर, झाड़ी गांव समेत आसपास के क्षेत्रों को सीधे सिसौना और सिडकुल से जोड़ेगा।
वर्तमान में लोगों को नदी पार करने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। पुल बनने के बाद यह दूरी कम हो जाएगी और हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सत्यपाल सिंह ने बताया कि दो-तीन दिनों में पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा और करीब 18 माह बाद यह आमजनों के लिए तैयार हो जाएगा। परियोजना के तहत पुल के साथ 600 मीटर संपर्क मार्ग का भी निर्माण होगा।
विज्ञापन


लंबे समय से थी पुल की मांग
बैगुल नदी पर पुल की मांग लंबे समय से ग्रामीण उठा रहे थे। बरसात के दिनों में नदी के कारण आवागमन प्रभावित होने से लोगों को परेशानी होती है। पुल के निर्माण की खबर से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों का मानना है कि यह परियोजना शक्तिफार्म क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।
-इंसेट

क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति

सितारगंज। बैगुल नदी पर पुल का निर्माण केवल आवागमन को आसान नहीं बनाएगा बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई दिशा देगा। पुल बनने से शक्तिफार्म क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी। साथ ही, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क भी मजबूत होगा।
-इंसेट

सिडकुलकर्मियों और विद्यार्थियों को मिलेगी राहत

सितारगंज। पुल निर्माण का सबसे बड़ा लाभ सिडकुल में कार्यरत कर्मचारियों और विद्यार्थियों को मिलेगा। निर्मलनगर, राजनगर, अरविंदनगर और झाड़ी गांव के लोगों को सिडकुल पहुंचने के लिए अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। वहीं, सितारगंज स्थित पीजी महाविद्यालय और अन्य शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का सफर भी आसान हो जाएगा। वर्तमान में कई विद्यार्थियों को प्रतिदिन लंबा चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ता है। वहीं, पुल बनने के बाद समय और परिवहन व्यय में कटौती होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें