फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद में एसडीएम के सामने भिड़े दो पक्ष

Fri, 18 Dec 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जामा मस्जिद का लिंटर गिरने के बाद मस्जिद की देखरेख व निर्माण की जिम्मेदारी डीएम अक्षत गुप्ता ने एसडीएम ऋचा सिंह को सौंपी है। 24 दिसंबर को होने वाले बारावफात के कार्यक्रम की तैयारियां के चलते शुक्रवार को एसडीएम सिंह ने मस्जिद की सफाई के लिए नगर पालिका की जेसीबी मशीन लगवा रखी थी।
विज्ञापन

इस दौरान मस्जिद कमेटी और पूर्व की कमेटी के बीच विवाद हो गया। विवाद वर्तमान कमेटी की ओर से पुरानी कमेटी को काम में हस्तक्षेप करने के आरोप से हुआ। दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई। एसडीएम और कोतवाल अजय ध्यानी के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
एसडीएम सिंह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जेसीबी मशीन को लेकर राजस्व विभाग की टीम के साथ जामा मस्जिद में सफाई के लिए पहुंची। प्रशासन को 24 दिसंबर तक सफाई और साज सज्जा करनी है। इस दौरान पूर्व में कमेटी के सचिव रहे वरिष्ठ सभासद मेंहदी हसन अपने साथियों के साथ मस्जिद में पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद वर्तमान कमेटी के सदस्यों ने उनका यह कह कर विरोध किया कि वह प्रशासन की ओर से कराए जा रहे सफाई और साज सज्जा के काम को नगर पालिका का बताकर स्वयं को श्रेय दे रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें सफाई के दौरान मस्जिद से बाहर रहने को कहा। जबकि पूर्व में मस्जिद कमेटी में सचिव रहे हसन और उनके साथियों का कहना था कि वह यहां देखने के लिए आए हैं कि क्या हो रहा है। उन्हें यहां आने से कोई रोक नहीं सकता। यह सार्वजनिक पूजा स्थल है। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोंकझोंक हो गयी।
एसडीएम सिंह ने कहा कि कोई भी सफाई और निर्माण कार्य वर्तमान या फिर पुरानी कमेटी की निगरानी में नहीं किया जा रहा है। प्रशासन अपनी देखरेख में काम करा रहा है। इसमें यदि किसी प्रकार की शांति व्यवस्था भंग की गयी तो दोनों पक्षों के विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अब जो भी परिवर्तन किया जाएगा वह वक्फ बोर्ड या डीएम के निर्देश के बाद किया जाएगा। इस दौरान सलाउद्दीन अंसारी, अतीक अहमद, वकील अंसारी, माजिद, फईम रिजवी, सलीम अहमद, शकील मलिक, अफजल खां, नजमुल हसन, राशिद अंसारी, अख्तर अली, इशाक अहमद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें