फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन पर टूटा पनेरू का आमरण अनशन

Fri, 18 Dec 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ शांतिपुरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर रेलवे स्टेशन परिसर में पैदल पुल की मांग को लेकर कांग्रेस महासचिव हरीश पनेरू के नेतृत्व में गुरुवार से शुरू हुई जवाहरनगर एवं बिंदुखत्ता के ग्रामीणों की भूख हड़ताल शुक्रवार देर शाम समाप्त हो गई।
विज्ञापन

डीआरएम इज्जतनगर बरेली चंद्र मोहन जिंदल, डीएम अक्षत गुप्ता, एसडीएम विजय कुमार जोगदंडे ने पहुंचकर आंदोलनकारियों को स्टेशन के समीप चार फीट चौड़ा एक पैदल पाथवे जल्द से जल्द तैयार करने और निकट भविष्य में उसी के पास एक पैदल पुल निर्माण का आश्वासन दिया। इस पर सहमति के बाद डीआरएम और अन्य अधिकारियों ने पनेरू समेत अन्य आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर आंदोलन तुड़वाया।
 इससे पहले डीआरएम और डीएम अक्षत गुप्ता की काफी देर तक रास्ते के समाधान को लेकर गहन चर्चा हुई और वहीं अनशन स्थल पर बैठे ग्रामीणों ने अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिसके बाद डीआरएम समेत सभी आलाधिकारियों ने स्टेशन के समीप सभी संभावित मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। बाद में सभी की सहमति से तय हुआ कि किच्छा लालकुआं मुख्य मार्ग से कृष्ण विहार कालोनी जवाहरनगर को होकर जाने वाले रास्ते पर करीब चार फीट चौड़ा व सौ मीटर लंबा एक पैदल पाथ वे का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह भी तय किया गया कि निकट भविष्य में उस पाथ वे के निकट एक पैदल पुल का निर्माण भी रेलवे बोर्ड की स्वीकृति आने पर कराया जाएगा। वहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, जिपं सदस्य विनोद कोरंगा, राज्य गन्ना सलाहकार समिति उपाध्यक्ष सेवा सिंह, डा. गणेश उपाध्याय, पुष्कर राज जैन, जमील अहमद, उप प्रधान धन सिंह कोरंगा, पूरन लाल वर्मा, फकीर राम आर्या, यूकेडी के मोहन पांडे, भूपाल सिंह दानू, एसडीएम अनिल कुमार, तारी टाकुली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें