काशीपुर। परिवहन विभाग डग्गामार बसों के खिलाफ अभियान चला रहा है। अभियान के तहत परिवहन विभाग की टीम ने नेपाल जा रही दो डग्गामार बसों को पकड़ा। इन बसों पर विभाग ने 1.15 लाख रुपये का जुर्माना किया है।
लुधियाना से 119 सवारियों को लेकर नेपाल जा रहीं दो डग्गामार बसों को परिवहन विभाग ने मंगलवार की रात दोराहा चौराहे पर पकड़ा। दोनों बसों की जांच पड़ताल की तो उनके पास सवारियों को ले जाने का परमिट नहीं था। दोनों डग्गामारी करके सवारियों को नेपाल ले जा रहीं थीं। एक बस में 64 तो दूसरी बस में 55 लोग सवार थे। एआरटीओ संदीप वर्मा ने बताया कि एक बस पर 60 हजार तो दूसरी बस पर 55 हजार रुपये का ऑनलाइन जुर्माना किया गया है। डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा है। सितंबर माह में 1800 चालान किए गए तथा बाजपुर, काशीपुर और जसपुर में 90 वाहनों को बंद किया गया।