फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद घटना और गुरु-शिष्य का रिश्ता भी कलंकित

Wed, 30 Dec 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार लंबी खोजबीन के बाद एक दुखद घटना के साथ रेहानुल्हक का शव जंगल में पड़ा मिल गया। एक शिक्षक ने अपने ही प्रिय शिष्य की हत्या कर शिक्षा के पेशे को कलंकित करने का काम किया। महज चार लाख रुपए के लिए मासूम को बेरहमी से मारकर जंगल में फेंक दिया गया। लेकिन आरोपी शिक्षक को इस बात का कतई अफसोस नहीं है।
विज्ञापन

करीब एक माह पूर्व 21 नवंबर को मुस्लिम फंड बैंक जसपुर के ब्रांच मैनेजर इकरामुल्हक का बेटा रेहानुल्हक उर्फ हनी (11) घर से लापता हो गया था। पुलिस ने जांच शुरू की तो घर के सीसीटीवी की फुटेज से रेहानुल्हक घर से बाहर भागता हुआ तो नजर आया, लेकिन किसके साथ गया यह दिखाई नहीं दिया।
पुलिस ने रेहान के पिता इकरामुल्हक के परिचितों से जानकारी जुटानी शुरू की। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान मृतक के परिजनों ने एक वैन में उनके बेटे को ले जाने का संदेह जताया। इसी बीच जसपुर से गायब हुए एक और बच्चे के लौटने पर पता चला कि उस बच्चे को बिजनौर ले जाया गया था।
विज्ञापन

 जिसके बाद पुलिस को मामले में बच्चा चोर गिरोह के होने का शक हुआ। लिहाजा पुलिस ने बिजनौर और धामपुर में पूरा फोकस किया। इधर, बताया जाता है कि पुलिस ने रेहानुल्हक के ट्यूटर रवि से भी पूछताछ की। पहले तो रवि ने पुलिस पर ही दबाव बनाने के लिए आत्महत्या करने की धमकी दे डाली, जिसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ नहीं की। हालांकि बाद में पुलिस ने गहन छानबीन के बाद जब रवि को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा जुर्म कुबूल लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें