फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून उत्तराखंड में गैस पर आधारित पहला पावर प्रोजेक्ट शुरू

Wed, 30 Dec 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में गैस पर आधारित पहला पावर प्रोजेक्ट गामा शुरू हो गया है। मंगलवार को महुआखेड़ागंज स्थित प्रोजेक्ट का शुभारंभ फैक्ट्री के एमडी राहुल गोयल, गैल के चीफ मैनेजर आलोक गोयल और प्रबंधक एचके बौराई ने संयुक्त रूप से किया। गामा गैस पर चलने वाला उत्तराखंड का पहला पावर प्रोजेक्ट बन गया है।
विज्ञापन

यह 225 मेगावाट बिजली तैयार करेगा और पावर कॉरपोरेशन उत्तराखंड को सप्लाई देगा। पिछले दिनों ही गामा पावर प्रोजेक्ट की उत्तराखंड पावर कारपोरेशन से लांग टाइम सप्लाई का समझौता हुआ है। महुआखेड़ागंज में गैस पर आधारित तीन पावर प्रोजेक्ट श्रावंथी, बीटा और गामा स्थापित है। गैस सही दरों पर उपलब्ध नहीं होने पर करीब चार-पांच सालों यह नहीं चल रहे थे। अब संभव है श्रावंथी और बीटा भी जल्दी ही शुरू हो जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें