काशीपुर। यात्रियों की सुरक्षा के लिए बस अड्डे पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे ठीक हो गए। एक महीने से ये कैमरे बिना देखरेख के बंद पड़े थे और लोगों की सुरक्षा का भगवान भरोसे थी।
डिपो प्रशासन की ओर से बस अड्डे पर पांच सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इनका संचालन सहायक महाप्रबंधक कार्यालय से होता है। शुरुआत में तो सभी कैमरे सही काम कर रहे थे लेकिन कुछ समय बाद कैमरे खराब हो गए थे। बस अड्डे पर सैकड़ों बसों और हजारों यात्रियों के साथ कोई अनहोनी हो जाती है तो उसकी रिकॉर्डिंग भी नहीं हो सकती है। बीते दिनाें अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर डिपो प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे ठीक करा दिए हैं।
सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि डिपो में पांच सीसीटीवी कैमरे लगे थे जो करीब एक माह से बंद पड़े थे। बताया कि खराब सीसीटीवी कैमरों को सही करा दिया है। यात्रियों की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया जाएगा।