फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किशोर को तीसरी मंजिल से दे दिया धक्का

Fri, 06 Mar 2026 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। किशोर को बहला फुसला कर काम पर ले जाने और मारपीट कर तीसरी मंजिल से धक्का देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला नई बस्ती निवासी लक्ष्मी देवी ने कोर्ट को बताया कि 13 नवंबर 2025 को उसका 15 वर्षीय पुत्र आंशु घर पर अकेला था। सैफी मेडिकल स्टोर के पास पतरामपुर मार्ग निवासी इरफान उसके पुत्र को रुपये देने का लालच देकर मजदूरी कराने ले गया।
पीड़िता ने बताया कि उसी दिन आरोपी का फोन आया कि उसका बेटा तीसरी मंजिल से गिर कर घायल हो गया है। उसे काशीपुर अस्पताल ले गए हैं। पीड़िता के मुताबिक, चिकित्सकों ने उसके बेटे को हायर सेंटर रेफर कर दिया। ऑपरेशन के लिए रुपये मांगने पर आरोपी वहां से चला गया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसके बेटे के सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है, जिससे उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने पर उसके बेटे ने बताया कि अधिक वजन का काम करने से मना करने पर आरोपी उससे मारपीट की और धक्का देकर तीसरी मंजिल से गिरा दिया। एसपी स्वप्न कुमार सिंह ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें