फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम हुआ विरोध, फिलहाल पुराना मीटर भी लगा रहेगा

Wed, 25 Feb 2026 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में ऊर्जा निगम के अधिकारियों से वार्ता करते लोग। जागरूक पाठक
विज्ञापन
रुद्रपुर। काशीपुर रोड स्थित फ्रेंड्स सर्किल कॉलोनी में ऊर्जा निगम की टीम स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची तो स्थानीय लोगों ने बिल अधिक आने की आशंका जताते हुए विरोध जताया।
विज्ञापन

काॅलोनी की समिति के लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाने के बाद बिजली का बिल अधिक आने की आशंका जताई। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा समेत तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों के विरोध की जानकारी मिलने पर ऊर्जा निगम के ईई उमाकांत चतुर्वेदी, एई विजिलेंस पुनीत कुमार, जेई सुभाष शर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों से वार्ता की। ईई चतुर्वेदी ने बताया कि पुराने और स्मार्ट मीटर में कोई अंतर नहीं है। स्मार्ट मीटर में सिम लगी है जो डाटा ट्रांसफर करती है। इससे उपभोक्ता को बिजली खर्च होने की जानकारी लगातार मिलती रहती है।
वार्ता के बाद आम सहमति से काॅलोनी में दो स्मार्ट मीटर लगाए गए। पुराने मीटरों को भी नहीं हटाया गया। तय हुआ कि 10 मार्च तक दोनों मीटरों की रीडिंग का मिलान किया जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि इस अवधि में मीटरों की रीडिंग में कोई अंतर नहीं आया तो वह लोग स्मार्ट मीटर लगाने में सहयोग करेंगे। कॉलोनी में करीब 90 घरों में स्मार्ट मीटर लगने हैं। वहां सोसायटी के टीटू श्रीधर, सुनील झाम, विजय जग्गा, जिम्मी ठुकराल, सौरभ भुसरी, सचिन अरोरा, विजय ठुकराल, सोनल छाबड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें