रुद्रपुर में एनएच 109 में सिडकुल के पास बन रहा रोड ओवर ब्रिज
- फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर में रिंग रोड का 62 फीसदी काम पूरा हो गया है। अगले साल की शुरुआत में रिंग रोड का काम पूरा करने का लक्ष्य है। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 1051 करोड़ रुपये की लागत से बन रही 20.640 किमी लंबी रिंग रोड पर 20 अंडरपास, रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) और फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है। रिंग रोड पर 590 करोड़ से सिविल वर्क होना हैं। साथ ही अंडरपास, रेल ओवर ब्रिज और फ्लाईओवर के निर्माण में तेजी आ गई है।
नगर में वाहनों का दबाव होगा कम
करीब दो लाख आबादी वाले शहर में वाहनों के दबाव के कारण अक्सर जाम लगता है। नैनीताल हाईवे पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। रिंग रोड बनने के बाद हाईवे पर वाहनों का दबाव काफी कम हो जाएगा। सिडकुल को आने-जाने वाले भारी वाहन रिंग रोड से होकर गुजरेंगे। रिंग रोड नगर पर वाहनों का दबाव कम करने में समक्ष होगी।
नौ जनवरी 2026 तक काम पूरा होना है। शेष काम को तेजी से पूरा किया जा रहा है। निर्धारित समय में रिंग रोड का काम पूरा हो जाएगा।
- तुषार गुप्ता, साइट इंचार्ज एनएचएआई