फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड: पुलिस ने 5 घंटे में सरबजीत से पूछे 85 सवाल, मिले चौंकाने वाले जवाब; जानें मामला

Mon, 07 Apr 2025 12:40 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में पुलिस ने जेल से कस्टडी रिमांड पर लिए सरबजीत सिंह से 85 सवाल पूछे। साजिशकर्ताओं के बारे में कई अहम जानकारियां मिलीं हैं।
विज्ञापन
बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में पुलिस ने जेल से कस्टडी रिमांड पर लिए सरबजीत सिंह से 85 सवाल पूछे। साजिशकर्ताओं के बारे में कई अहम जानकारियां मिलीं हैं। सरबजीत ने पुलिस को बताया कि हत्याकांड से कुछ महीने पहले वह अमरजीत के साथ ऊधमसिंह नगर आया था। हथियार नहीं मिलने के कारण उस समय हत्याकांड को अंजाम नहीं दिया जा सका। जिस राइफल से बाबा की हत्या की गई, उन्होंने उसका शाहजहांपुर में दिलबाग के ठिकाने पर पहले फायर टेस्ट भी किया था। पूछताछ के बाद सरबजीत को हल्द्वानी जेल में दाखिल कर दिया गया।

तरसेम सिंह हत्याकांड में शामिल शूटर सरबजीत सिंह को अदालत के आदेश पर पुलिस ने शनिवार सुबह 24 घंटे की कस्टडी रिमांड पर लिया था। इसके बाद उसे सीओ कार्यालय किच्छा लाया गया। यहां सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी, इंस्पेक्टर सुंदरम शर्मा और एसओ नानकमत्ता उमेश कुमार ने उससे पूछताछ की। पुलिस ने पूरे हत्याकांड के बाबत सवालों की सूची तैयार की थी। इसी के आधार पर सरबजीत सिंह से 85 सवालों के उत्तर लिए गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अधिकतर सवालों का सरबजीत सिंह ने बेबाकी से जवाब दिया। उससे मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल व जेल में बंद दिलबाग सिंह, सुल्तान सिंह, सतनाम सिंह सहित अन्य अभियुक्तों से संपर्क, साजिश में लिप्पता, सुपारी की रकम, असलहे सहित तमाम बिंदुओं पर सवाल पूछे गए। इसके साथ ही हत्याकांड में 25 हजार के इनामी बाबा अनूप सिंह की भूमिका पर भी सरबजीत से जवाब लेने की कोशिश की गई।

पत्नी और साले की लिप्तता को नकारा

विज्ञापन

पुलिस सरबजीत से मिले जवाबों के सभी बिंदुओं की पुष्टि कराने की कार्रवाई कर रही है। पूछताछ में सरबजीत ने घटनाक्रम में उसके साले या पत्नी की लिप्तता को नकार दिया। पुलिस दोनों की लिप्तता को जांच में शामिल कर रही है।

सरबजीत से पूछताछ में पूरे हत्याकांड की साजिश के बाबत कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं हैं। इन जानकारियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सरबजीत को एंबुलेंस से ही वापस जेल में दाखिल किया गया है। - मणिकांत मिश्रा, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें