रुद्रपुर से हल्द्वानी के रामपुर रोड जाना वाला मार्ग आज (बृहस्पतिवार) को खुला रहेगा। हल्द्वानी-रुद्रपुर और नैनीताल जाने वाले लोग इस मार्ग का प्रयोग कर सकते है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने 22 जनवरी को टांडा जंगल में रेलवे फटक बंद करने को कहा था। वैकल्पिक मार्ग पंतनगर को बनाया था। ऐसे में लोगों में असमंजस था।
विज्ञापन
पंतनगर थानाध्यक्ष नंद सिंह रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार को ये मार्ग किसी कारणों से बंद नहीं हो सका। मार्ग पर लोग सफर कर सकते हैं। रेलवे अगले आदेश में बंद करने की घोषणा करेगा।