फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: ऊधमसिंह नगर में 16 उर्दू शिक्षकों पर लटक रही कार्रवाई की तलवार, जानिये पूरा मामला?

Tue, 09 Sep 2025 01:51 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

बेसिक शिक्षा में पदोन्नति के दौरान उर्दू सहायक शिक्षकों के आए 16 आवेदनों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। अभिलेखों में फर्जीवाड़ा की शिकायतों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी से अभिलेख तलब किए गए थे।
विज्ञापन
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा में पदोन्नति के दौरान उर्दू सहायक शिक्षकों के आए 16 आवेदनों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। अभिलेखों में फर्जीवाड़ा की शिकायतों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी से अभिलेख तलब किए गए थे। सोमवार को शिक्षकों ने अभिलेख जमा कर दिए। अब विभाग एक एक शिक्षकों के अभिलेखों का गहन सत्यापन कराएगा।

विज्ञापन


शिक्षकों ने सहायक अध्यापक की नौकरी के लिए हाईस्कूल के समकक्ष अदिब, इंटर के समकक्ष कक्ष अदिब ए माहिर और स्नातक के समकक्ष अदिब ए कामिल का अंकपत्र अन्य बोर्डों से या शैक्षिक संस्थानों का लगाया है। शिकायत है कि सहायक शिक्षक की नौकरी के लिए शिक्षकों के लगाए गए अंकपत्र विश्वविद्यालय अनुदान अधिनियम के स्थापित विश्वविद्यालय की सूची में शामिल नहीं हैं। बीते दिनों डीईओ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने इन सभी शिक्षकों को अपना पक्ष रखने के लिए जिला मुख्यालय मूल अभिलेख जमा करने के लिए नोटिस जारी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें