फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पूरे दिन निकली रही धूप, ढाई डिग्री चढ़ गया पारा

Tue, 27 May 2025 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पूर्वी विक्षोभ के चलते तराई में हुई बारिश के बाद आसमान साफ रहा। इस दौरान धूप निकली रही। इसके चलते पारा ढाई डिग्री चढ़ गया। दिन में 10.6 किलोमीटर की गति से चली दक्षिणी-पूर्वी हवा ने गर्मी से राहत प्रदान की।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पूर्वी विक्षोभ के चलते तराई में कई दिनों से बादलों ने डेरा जमा रखा है। इसके चलते तापमान में काफी गिरावट है। रविवार रात में ही बादल छंट गए। इसके चलते सोमवार सुबह से ही धूप निकल आई। इसके चलते अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पूरे दिन तेज गति से हवा चलती रही। इससे लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि आगे भी मौसम इसी प्रकार बना रहेगा। कभी-कभी छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें