फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयान के लिए मुरादाबाद पुलिस को नहीं मिलने दिया बदमाश से

Sat, 26 Dec 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कटघर (मुरादाबाद) के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इसकी सूचना जब कटघर पुलिस को हुई तो वहां की पुलिस बदमाश के बयान लेने यहां पहुंच गई, लेकिन यहां की पुलिस ने कटघर पुलिस को वांछित से नहीं मिलने दिया। इस असहयोग से मुरादाबाद से आए पुलिस अधिकारी नाराज थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसएसआई अरुण कुमार ने चेकिंग के दौरान यशपाल सैनी निवासी डबल फाटक दस सराय कटघर (मुरादाबाद) को 315 बोर के तमंचे और कारतूसों के साथ संजय कश्यप के स्टेडियम तिराहा स्थित ऑफिस से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कटघर पुलिस से पता किया तो पता चला कि वह शातिर बदमाश है। उसने कटघर थाना क्षेत्र में 10 अप्रैल 2014 में अपने भाई के साथ मिल कर एक हत्या की है। तब से वह फरार और वांछित है। उस पर ढाई हजार का ईनाम घोषित है।
इधर, बदमाश की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही कटघर पुलिस के वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रेमपाल सिंह और उप निरीक्षक ऋषिपाल सिंह पुलिस टीम के साथ शुक्रवार सुबह ही कोतवाली आ धमके। कटघर पुलिस ने जब पकड़े गए बदमाश से बयान लेने के लिए उससे बात कराने को कहा तो पुलिस अधिकारियों ने कह दिया कि उसे एसओजी पूछताछ के लिए कहीं ले गई है, जबकि सूत्रों के अनुसार उस समय पुलिस ने उसे कुंडेश्वरी चौकी में रखा था।
विज्ञापन

बाद में एसएसआई कटघर ने नाराजगी व्यक्त कर कहा कि स्थानीय पुलिस इतने बड़े बदमाश को महज तमंचे के साथ पकड़े जाने पर जेल भेज रही है। जबकि वह कटघर में एक हत्या का फरार और दूसरी हत्या का संदिग्ध है। वह ढाई हजार का इनामी बदमाश है। उस पर दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह मुरादाबाद में अपराध कर काशीपुर क्षेत्र में छुप जाता है। उन्होंने कहा कि काशीपुर पुलिस का व्यवहार असयोगात्मक है। बहरहाल कटघर पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट की कॉपी ले ली। कटघर पुलिस ने यशपाल सैनी से पूछताछ करने की अनुमति देने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें