फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य से भ्रूण हत्या का कलंक मिटाना होगा : रावत

Fri, 30 Oct 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ गदरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड से भ्रूण हत्या के कलंक को मिटाना होगा। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या के प्रति चिंता जताते हुए कहा कि यह एक ऐसा कलंक है जिसे मिटाने के लिए पूरे समाज को एकजुटता के साथ आगे आना होगा और शपथ लेनी होगी कि हर व्यक्ति नारी का सम्मान करे।
सीएम बृहस्पतिवार शाम को यहां दिनेशपुर रोड स्थित अशोका रिसोर्ट के प्रांगण में वाटर संस्था के कार्यक्रम मुझे जीने दो में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने  पूरे उत्तराखंड की जनता से कन्या भ्रूण हत्या न करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े ही दुख की बात है कि आज के इस आधुनिक और शैक्षणिक युग के दौर में भी लोग कन्या को जन्म से पहले ही कोख में मार देते हैं।
विज्ञापन

यह सिर्फ सरकारों से ही नहीं रुकेंगे इसके लिए हम सभी को आगे आना होगा और शपथ लेनी होगी कि नारी शक्ति का सम्मान करें। वाटर संस्था की अध्यक्ष शिल्पी अरोरा को कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर शाबाशी दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से गदरपुर हैलीपेड पर उतरे औरमहिला कांग्रेस नेत्री रीना कपूर के आवास पर गए। वहां कुछ देर कार्यकर्ताओं से मिलकर सीएम वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रीत ग्रोवर के आवास पर गए। इसके बाद वह वाटर संस्था के कार्यक्रम स्थल अशोका रिसोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन

 वहां पर कृषि मंत्री हरक सिंह रावत, राजस्व मंत्री यशपाल आर्य, बीज प्रमाणीकरण संस्था के चेयरमैन तिलकराज बेहड़, प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर, प्रकाश जोशी, ईश्वरी प्रसाद गंगवार, विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल, हरेंद्र प्रसाद लाड़ी, सुभाष बेहड़, हरीश पनेरू, नारायण सिंह बिष्ट, डीएम डॉ. पंकज पांडेय, एसएसपी केवल खुराना, एडीएम आशीष भटगई, एसडीएम अनिल शुक्ला, विजय कुमार जोगदंडे सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें