फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के बसंत पहलवान ने दरभंगा के रामसिंह को किया चित

विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा। नगर में आयोजित दस दिनी राष्ट्रीय कुश्ती में शनिवार को पहला मुकाबला नेपाल के पहलवान बसंत थापा और दरभंगा बिहार के राम सिंह के बीच हुआ, जिसमें बसंत थापा जीते।
विज्ञापन

इसी क्रम में पठानकोट के बसीर भोला ने गाजियाबाद के भाजू पहलवान को हराया। चंदौसी के आलम पहलवान ने गाजियाबाद के ही गोगी पहलवान को, नेपाल के पारस थापा ने राजस्थान के पवन राजपूत को चित किया। राजस्थान के गगन पहलवान और नेपाल के निर्दोष पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी में रहा। गाजियाबाद के राजू पंडित ने राजस्थान के पवन सिंह राजपूत को, जामा मस्जिद दिल्ली के सलमान पहलवान ने गाजियाबाद के मनीष को हराया। पंजाब के लाला और चन्दौसी के आलम के बीच हुआ मुकाबला बराबरी पर छूटा। अंत में नेपाल के बसंत थापा और राजस्थान के हलचल पहलवान भिड़े जिसमें दोनों पहलवान बराबरी में रहे। दंगल आयोजक इरफान अली उर्फ पप्पू प्रधान और नगर पंचायत अध्यक्ष हामिद अली ने नेपाल के पारस थापा पहलवान को 2100-2100 रुपये और अन्य विजयी पहलवानों को 500-500 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रेफरी सोनू पहलवान रहे।
इस मौके पर रिहान अली, बेअंत सिंह बाबा, मोबीन अहमद, गोपाल पहलवान, लोकेन्द्र पहलवान, बसीर पहलवान, सुभान अली, जीशान अली, जमशेद अली, हाजी सुल्तान अली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें