फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रद्दी की पोटली पकड़ा 25 हजार रुपये की ठगी की

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रुपये जमा कराने बैंक गए एक व्यक्ति को नोट बदलने का झांसा देकर ठगों ने रद्दी की पोटली थमाई और 25 हजार रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन

विंध्यवासिनी कॉलोनी, खड़कपुर देवीपुरा निवासी शीशपाल ने तहरीर देकर कहा कि वह शुक्रवार को मुख्य चौराहे स्थित एक बैंक में 25 हजार रुपये खाते में जमा कराने गया था। अनपढ़ होने के चलते उसने बैंक में उसके बगल की सीट पर बैठे दो लोगों से रुपये जमा करने वाला फार्म भरने को कहा। इस पर एक आदमी फार्म भरने लगा। इसी बीच उसने नोटों की डिटेल पूछी। डिटेल बताने के बाद बगल में ही बैठे दूसरे व्यक्ति ने उससे बड़े नोट के बदले छोटे नोट लेने को कहा और एक पोटली उसके हाथ में थमा दी और कहा इसमें 50 हजार रुपये हैं। मैं 25 हजार रुपये गिनकर अभी देता हूं। इस पर शीशपाल ने अपने 25 हजार रुपये उसे पकड़ा दिये। रुपये लेते ही उसने कहा वह किसी से मिलकर अभी आता है और बैंक से चला गया। काफी देर बाद नहीं आने पर उसने फार्म भर रहे व्यक्ति से पूछा तो उसने कहा वह उसके साथ नहीं था। वह पहले से यहां बैठा था। इस पर वह कपड़े की पोटली लेकर मैनेजर के पास गया और उनके सामने पोटली खोली तो उसमें कागज के टुकड़े निकले। इधर, एसएसआई विनोद जोशी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बैंक में सीसीटीवी की फुटेज देखी गई है। इसमें कुछ संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें