फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अतिक्रमण से मार्ग संकरा, एंबुलेंस भी फंस रही

Mon, 02 Feb 2026 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। डाकघर और टनकपुर मार्ग से जानकी मंडप तक जाने वाला मुख्य मार्ग अतिक्रमण से संकरा हो गया है। इस मार्ग पर आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस और अग्निशमन वाहन आदि वाहनों के संचालन में भी असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

इस्लाम नगर निवासी मो. अरमान ने बताया कि राजस्व अभिलेखों में यह मार्ग काफी चौड़ा मार्ग है लेकिन अतिक्रमण के कारण यह मार्ग संकरा हो गया है। उन्होंने बताया कि लोगों ने मार्ग पर मकान, झाप, सीढ़ी, खोखा, ठेले इत्यादि से अतिक्रमण किया गया है। इससे मार्ग पर आवागमन में परेशानी होती है। वहीं अक्सर जाम लगता है।
उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर एंबुलेंस और अग्निशमन वाहन भी मुश्किल से पहुंच पाते हैं। वाहन जाम में फंस रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और नगर पालिका से इस मार्ग से अवैध अतिक्रमण हटाकर राजस्व विभाग के नक्शे और रिकाॅर्ड अनुसार चौड़ीकरण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें