फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लेवड़ा नदी पर अस्थायी डायवर्जन पुल क्षतिग्रस्त, लोगों की राह हुई मुश्किल

Mon, 02 Feb 2026 01:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। बेरिया दौलत रोड पर लेवड़ा नदी पर नया पुल निर्माण के चलते यातायात के लिए बनाया गया अस्थायी डायवर्जन पुल संकरा हो गया और गांव चकरपुर में अस्थायी डायवर्जन पुल क्षतिग्रस्त होने से लोगों की राह मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन

इसके चलते वाहन चालकों को जोखिम उठाकर आवाजाही करनी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इससे बड़ा हादसा हो सकता है। सूबे के सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा पर लोनिवि की ओर से बेरिया दौलत रोड और गांव चकरपुर में लेवड़ा नदी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्यदायी संस्था ने बेरिया दौलत रोड पर बनाए अस्थायी डायवर्जन पुल बेहद संकरा बना दिया है। इससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है जबकि गांव चकरपुर में बने अस्थायी डायवर्जन पुल को क्षतिग्रस्त होने से लोगों को असुविधा हो रही है। एक सप्ताह बाद भी निर्माण कार्य की गति में तेजी नहीं आने से लोगों में आक्रोश है।
उनका कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। दोनों पुल निर्माण होने से लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। नागरिकों। ने बेरिया दौलत रोड पर बने अस्थायी डायवर्जन पुल के चौड़ीकरण और चकरपुर के क्षतिग्रस्त अस्थायी पुल की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें