फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किशनपुर में मारिया और आसपुर से पूरनपुर तक मार्ग का होगा पुनर्निर्माण

Tue, 06 Jan 2026 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। किशनपुर और आसपुर गांव के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। इन गांव की सड़क निर्माण के लिए राज्य योजना के तहत वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। लोक निर्माण विभाग जल्द ही मार्ग का निर्माण कराएगा।
विज्ञापन


पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने बताया कि लोगों की मांग पर उत्तराखंड शासन के अपर सचिव विनीत कुमार ने उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने ग्राम आसपुर से पूरनपुर तक के सड़क मार्ग के निर्माण के लिए 84.85 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इसी तरह अफजलगढ़ मार्ग पर ग्राम किशनपुर में मारिया स्कूल से आरएलएस डिग्री काॅलेज के सड़क मार्ग निर्माण के लिए 61.51 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। मार्ग बनने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। मार्ग की स्वीकृति होने पर पूर्व विधायक ने ग्रामीणों की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय भट्ट का आभार जताया। पीडब्ल्यूडी के एई नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मार्ग निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें