फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खाना पकाते समय रेग्यूलेटर फटा, घर में आग लगी

Mon, 23 Mar 2026 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। खाना बनाते समय सिलिंडर के रेगुलेटर में विस्फोट होने से घर में आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति झुलस गया। हालांकि स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

ग्राम इस्लामनगर बसई निवासी फरते अली पुत्र अमीर हम्ज़ा के घर ईद पर मेहमान आए थे। परिजन और मेहमान नाश्ता कर रहे थे। जबकि रसोई में खाना पक रहा था। इसी दौरान सिलिंडर पर लगा रेगुलेटर फट गया, जिससे गैस तेजी से लीक होने लगी और आग की लपटें उठने लगीं।
घटना के समय घर में 20-25 लोग मौजूद थे। इस दाैरान आसपास के लोगों ने पानी, रेत और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
परिजनों ने बताया कि ऊपर रखे गैस सिलिंडर को भीगी बोरियों और कंबलों की मदद से सीढ़ियों के रास्ते नीचे लाने के दौरान इशरत अली पुत्र अमीर हम्ज़ा झुलस गए। आग से मकान की दूसरी मंजिल को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित फरते अली के मुताबिक आग से डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, यदि सिलिंडर फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें