बाजपुर। साप्ताहिक बाजार के लगने से बेरिया दौलत रोड पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहने से जाम की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है।
बेरिया दौलत रोड पर लेवड़ा नदी पर पुल का निर्माण हो रहा है। कार्यदायी संस्था ने अस्थाई डायर्वजन पुल बनाया है। डायर्वजन पुल की चौड़ाई कम होने से दो वाहन नहीं निकल पाते हैं।
बीते दिनों एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने निरीक्षण कर डायवर्जन पुल के चौड़ीकरण करने पर सहमति दी थी। लोगों का कहना है कि बरसात से पहले लेवड़ा नदी पुल का निर्माण पूरा कराया जाए। रविवार को बेरिया दौलत रोड पर साप्ताहिक बाजार के चलते जाम की स्थिति बनी रही। संवाद