इनकम टैक्स की टीम द्वारा एक प्रॉपर्टी डीलर के यहां मारे गए छापे में करीब तीन करोड़ रुपये की इनकम अतिरिक्त पाई गई है। जिस पर टीम ने एक करोड़ रुपये का टैक्स लगाया है। हालांकि अभी भी टीम गहनता से सभी अभिलेखों की जांच कर रही है।
बीती 11 दिसंबर को इनकम टैक्स की टीम ने रामनगर रोड स्थित श्री हरि हेबिटेट डेवलपर्स के कार्यालय में छापा मारा था। अचानक हुई कार्रवाई से प्रॉपर्टी डीलरों में हड़कंप मच गया था। टीम ने कार्यालय में रखे नामी-बेनामी जमीनी कागजों की जांच पड़ताल की।
सूत्र बताते हैं कि अब तक की पड़ताल में करीब तीन करोड़ रुपये की संपत्ति बिना टैक्स के अतिरिक्त निकली है। जिस पर एक करोड़ रुपये इनकम टैक्स जुर्माने के तौर पर निकल रहा है। यह कार्रवाई इनकम टैक्स के ज्वाइंट कमिश्नर गगन सूद के निर्देशन में की गई थी। ब्यूरो