काशीपुर/जसपुर/बाजपुर/केलाखेड़ा। इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शानो शौकत से निकाला गया। जुलूस में तमाम मजहबी झांकियां निकाली गईं। जुलूस में इस बार डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहा।
रविवार को शहर इमाम मुफ्ती मुनाजिर हुसैन की कयादत में सुबह करीब नौ बजे जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। उधर, नईबस्ती से भी जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। दोनों जुलूस एमपी चौक से मेन बाजार, किला होते हुए अल्ली खां स्थित कर्बला मैदान पहुंचे। उधर, जसपुर खुर्द स्थित मदरसा मुजहिदउलूम से भी झांकियां जुलूस में शामिल की गई।
इस दौरान लोगों ने स्टाल लगाकर तवर्रूक बांटा। महेशपुरा मोड़ पर दलित समाज के लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। फौजी ड्रेस में बच्चे और तिरंगे झंडों से जुलूस में देशभक्ति की बयार देखी गई। एमपी चौक पर एएसपी डॉ. जगदीश चन्द्र, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह व अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया।
जुलूस में कमेटी के सदर राजा शब्बीर, पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन, ईदगाह के सदर हसीन खान, माजिद अली, अब्दुल सलीम एडवोकेट, मुशर्रफ हुसैन, युसुफ पेंटर, अख्तर माहीगीर, अज्जू खां, एमए राहुल, अनवार मदनी, आरिफ खान, इदरीश माहिगीर, अजीज कुरैशी, रशीद नश्तर, रहमत अली खां, मुमताज मंसूरी, शाहिद माहीगीर आदि ने शिरकत की।
कांग्रेस नेता मुकेश मेहरोत्रा, मनोज जोशी, मुक्ता सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, अलका पाल, अनिल शर्मा, जितेंद्र देवांतक, महेश वरदान, आरबी सिंह, सुमित सौदा ने जुलूस का स्वागत किया। इधर, जसपुर में ईदमिलादुन्नबी के मौके पर तकिये वाली मस्जिद से विशाल जुलूस निकाला गया। मुस्लिमों ने इसमें बढ़-चढ़कर शिरकत की। उर्स मैदान पर जुलूस का समापन किया गया।
मोहल्ला चौहनान, छीपीयान, मोहल्ला भूपसिंह में सजावट को भी लोगों ने काफी पसंद किया। वहां एसडीएम सुंदर सिंह, सीओ मनोज ठाकुर, मुफ्ती इस्राइल, कारी शाकिर हुसैन, कारी शादाब, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी जाहिद, नसीम मेंबर, इख्तियार बबलू, आरिफ, नासिर अली, नाजिम मेंबर, इशहाक मेंबर, नफीस आदि थे।
इधर, बाजपुर में सुबह साढ़े नौ बजे जुलूस निकाला गया जो मुंडिया पिस्तौर स्थित ईदगाह से शुरू होकर रामपुर रोड, रेलवे क्रॉसिंग, शुगर मिल रोड होते हुए मझरा बक्श में संपन्न हुआ। जुलूस में मक्का मदीना, काबा, हिंदुस्तान का मानचित्र इत्यादि की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। करीब तीन किमी लंबे जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम भाई शामिल रहे।
वहां इमाम कारी अमीर अहमद रिजवी, मुन्ने खां, कमर अली, मोहम्मद आसिफ, सादक हुसैन, साबिर हुसैन, अजीम अहमद, मोहम्मद इस्माइल, अकील अहमद, बबलू, निसार अहमद, नक्से अली, अब्दुल नवी, हामिद हुसैन, इरफान अली आदि थे। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम एपी वाजपेयी समेत पुलिस फोर्स तैनात रहा।
उधर, केलाखेड़ा में निकाला गया जुलूस नगर की मुख्य जामा मस्जिद से शुरू होकर मुख्य मार्ग से होते हुए श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल तक गया। उसके बाद नगर की गलियों एवं मोहल्लों से होते हुए सरकड़ी तिराहे पर पहुंचा। जहां जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद जाफर ने तकरीर पेश की।
वहां नंप अध्यक्ष हामिद अली, सुलेमान, सुल्तान अली, सिराज अहमद, अफरोज अहमद, इमरान, आरिफ अली, हनीफ खां, अकरम खान, शाहेरूम खान, आफताब अहमद, इमामी अंसारी, राशिद अली, कमर अली, इरफान अली, रेहान अली, निरोज खान, मोहम्मद जाफर, फैजान, महबूब, तकमील, राहजान पासा आदि थे। इधर, गांव कनौरा में भी जुुलूसे मोहम्मदी धूमधाम के साथ निकाला गया।
जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर नगर में निकला जुलूस
खटीमा। नूरी मस्जिद से उलमाओं की मौजूदगी में जुलूस-ए-मोहम्मदी का शुभारंभ किया गया। जुलूस इस्लाम नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मुख्य चौक पर संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल लोग नबी की आमद मरहबा जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस में मौलाना इरफानुल हक, मौलाना फरयाद आलम, मौलाना बासित मुफ्ती लाइक, कारी शराफत, नासिर खान, मेहंदी हसन, इकबाल रिजवी, नजमुल हसन, अरफात अंसारी, नाजिम शेरी, परवाज, मो.जफर, मो. ताहिर, जीशान उवैशी, शहाबुद्दीन अंसारी आदि थे।
इधर, ग्रामीण क्षेत्र जमौर, कंचनपुरी, मझोला कलेक्टर फार्म आदि ग्राम सभाओं में भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मझोला जामा मस्जिद इमाम शाहिद हुसैन ने देश में अमन चैन की दुआ मांगी। एसडीएम निर्मला बिष्ट ने जुलूसों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहां इकरार हुसैन, अहमद नवी, इमरान हुसैन, शोहल, मो. फहीम, डॉ. शमशाद, तहमीना, हबीब, खलील अहमद, ताहिर अंसारी, शाहिद हुसैन, शमीम अख्तर, मुजीब अंसारी आदि थे।
बाजपुर में बारावफात जुलूस में शामिल झांकी।- फोटो : BAZPUR
बाजपुर में बारावफात का जुलूस निकालते मुस्लिम भाई।- फोटो : BAZPUR
जसपुर में निकले जुलूस में उपस्थित लोग।- फोटो : KASHIPUR