फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सावन शुरू होते ही बढ़ गए फलों के दाम

Wed, 16 Jul 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सावन शुरू होने के साथ ही फलों के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। फलों की अधिक खपत को देखते हुए फल विक्रेताओं ने आम के दाम में 40 से 50 और अन्य फलों में प्रति किलो 20 से 30 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन


सावन शुरू होने से पहले यानि 10 जुलाई तक शहर के फल बाजारों और साप्ताहिक बाजारों में आम 25 से 30 रुपये किलो और केला 40 रुपये दर्जन में बिक रहा था। वहीं 11 जुलाई के बाद अचानक आम 70 से 80 रुपये किलो और केला 60 से 80 रुपये दर्जन में बिक रहा है। त्योहार के दौरान एकाएक दाम बढ़ने से लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। विजय कुमार, सीताराम यादव, कांति देवी व खष्टी बिष्ट ने बताया कि पांच दिन पहले 100 रुपये में तीन से चार किलो आम बिक रहा था। वहीं आम बीते सोमवार को 100 रुपये में सवा किलो बिका। यही हाल केले का है। बीते सोमवार को केला 60 से 80 रुपये दर्जन में बिक रहा था जबकि इससे पहले 40 से 50 रुपये दर्जन बिक रहा था। फल कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि फल के थोक बाजार में कोई कमी नहीं है। सावन महीना शुरू होने के कारण फलों के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है।
विज्ञापन




फलों के दाम
फल 10 जुलाई के दाम 14 जुलाई के दाम

आम 25-30 रुपये 70-80 रुपये किलो



सेब 60-80 रुपये 80-120 रुपये किलो

नाशपाती 30-40 रुपये 50-70 रुपये किलो



जामुन 80-100 रुपये 100-160 रुपये किलो

केला 40-50 रुपये 60-80 रुपये प्रति दर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें